Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में भीषण सड़क हादसा, आटो पर पलटा कंटेनर, 4 लोगों...

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, आटो पर पलटा कंटेनर, 4 लोगों ने गंवाई जान

एफएनएन, दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के आइटीओ क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। कंटेनर के आटो रिक्शा पर पलटने के चलते चालक और 3 सवारियों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद कंटेनर चालक फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास अनियंत्रित कंटेनर आटो रिक्शा पर पलट गया। इसके चलते आटो में बैठे तीन सवारियों व चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार है। घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसा इतनी तेज गति से हुआ कि आटो में सवार लोगों को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही वे कंटेनर के नीचे दब गए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments