03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शारीरिक संबंध न बनाने पर महिलाओं ने युवक को लूटा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : शहर के द्वारिका इलाके में तीन युवतियों ने एक युवक को शारीरिक संबंध न बनाने पर लूट लिया। युवक ने महिलाओं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गैंग की एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। बांगनहेड़ा निवासी सुमित ने बताया कि वह एक डिस्पेंसरी में काम करता है। काम खत्म कर दोपहर करीब ढाई बजे द्वारिका के सेक्टर 23 से गुजर रहा था, तभी मोबाइल पर वह बाइक रोककर बात करने लगा। तभी तीन महिलाएं उसके पास आईं और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगी। मना करने पर वे जबरदस्ती पर उतर आईं और फर्जी मामले में फसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद उन्होंने उससे अंगूठी लूट ली और भाग गईं। युवक ने मामला दर्ज कराया तो पुलिस हरकत में आई।

हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लुटेरी महिलाएं गोयल डेयरी के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी महिला को धर दबोचा। दो महिलाएं मौके से भाग निकली। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शीना निवासी प्रेमनगर बताया। उसने बताया कि वह एक अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी साथियों के साथ वहा आई थी। पुलिस अन्य महिलाओं की तलाश में दबिश दे रही है।

Hot this week

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img