03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रियंका गांधी वाड्रा का ऐलान, यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को देंगे 40 प्रतिशत आरक्षण

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का महिला घोषणापत्र जारी किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस बेहद मुखर रही है। इसलिए पार्टी ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आज की महिला लड़ना चाहती है। हमने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणापत्र को बनाया है। ताकि महिलाओं की इस लड़ाई में मदद कर सकें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं के लिए तैयार किए गए इस घोषणा पत्र को छह हिस्से में बांटा गया है। पहला स्वाभिमान, दूसरा स्वावलंबन, तीसरा शिक्षा, चौथा सम्मान, पांचवा सुरक्षा और छठा सेहत। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की हमने घोषणा की है। अब इसे 50 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। इससे हम राजनीति में महिलाओं की असमानता को ठीक करने की कोशिश करेंगे। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी 14 प्रतिशत से भी कम है। जब महिलाओं को टिकट में ज्यादा मौके मिलेंगे तो यह प्रतिशत बढ़ेगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे। जैसी कि कांग्रेस ने पहले घोषणा की है कि 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे। इसमें से 20 लाख महिलाओं को नौकरी जी जाएगी। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत तक महिलाओं को नौकरी देने वाले व्यवसायों को कर में छूट और सहायता मिलेगी। जो व्यवसाय महिलाएं संचालिक करेंगी उसे सस्ते दर पर ऋण और टेक्स रिफंड के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा। कामकाजी महिलाओं को लिए प्रदेश के 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले हास्टल बनाए जाएंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा कहा कि ग्रामीण और कुटीर उद्योगों में महिलाओं का सशक्तिकरण होना चाहिए। इसके लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये मानदेय मिलेगा। सहायता समूहों को चार प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण और मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही मनरेगा के 40 प्रतिशत कार्यों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा स्वरूप कई घोषणाएं कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के महिला घोषणापत्र में अब तक की गईं प्रतिज्ञाओं के अलावा कुछ नई घोषणाएं होंगी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि पार्टी का महिला घोषणा पत्र महिला सशक्तीकरण की राह में मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक उत्तीर्ण युवतियों को स्कूटी देने का वादा किया है। महिलाओं को सालाना रसोई गैस के तीन मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा भी की है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा और नए सरकारी पदों में आरक्षण प्राविधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति का ऐलान भी किया गया है।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने तथा वृद्धावस्था व विधवा पेंशन को बढ़ाकर 1,000 रुपये करने की घोषणा भी पार्टी की ओर से की जा चुकी है। प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी की जा गई है।

 

 

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img