03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

…तो व्यापारी दोस्त से ‘ दोस्ती ‘ निभाने के लिए नगर निगम ने कर दिया सड़क का बंटाधार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • मामला आवास विकास में दशमेश द्वार से होली चौक तक सड़क का

एफएनएन, रुद्रपुर : आवास विकास में दशमेश द्वार से होली चौक तक डाली जा रही सड़क के पीछे दोस्ती का खेल है। नगर निगम ने एक व्यापारी नेता से दोस्ती निभाने के लिए इस सड़क में मानको को ही दरकिनार कर दिया। नाली से नाली सड़क डालने के बजाय रैंप और चबूतरे बचाने के लिए साडे 5 मीटर की सड़क कर दी गई। नगर निगम की इस कारस्तानी से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। आपको बता दें कि आवास विकास में दशमेश द्वार से होली चौक तक हॉट मिक्स सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

नियमानुसार सड़क नाली से नाली तक डाली जानी चाहिए, लेकिन एक व्यापारी मित्र से दोस्ती निभाने के लिए नगर निगम ने सारे मानक ही तोड़ डाले। यही नहीं इस व्यापारी नेता जिसकी खातिर नगर निगम बाजार में सड़क के एक ओर का नाला खुदवाना ही भूल गया। इसके चलते बारिश में बाजार पानी में डूबता हुआ दिखाई दिया। अब यहां भी नगर निगम ने इस व्यापारी नेता से दोस्ती निभाने के लिए रैंप और चबूतरो को छोड़ दिया, हालांकि इसके पीछे नगर निगम के मेयर का तर्क भी अलग है, जो गले नहीं उतरता। कुल मिलाकर इस सड़क को बनाकर नगर निगम सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहा है, क्योंकि सड़क की चौड़ाई ही नहीं बढ़ी, साथ ही पानी की निकासी की व्यवस्था न हुई तो ऐसी सड़क किस काम की। बरसात के मौसम में इस सड़क को उधड़ते देर नहीं लगेगी। इस सड़क से नगर निगम के अधिकारी भी नजरे चुराए हुए है, ऐसे में नगर निगम का भगवान ही मालिक है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img