Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रधानमंत्री मोदी की रैली में जा रही बस ने कार को मारी...

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जा रही बस ने कार को मारी टक्कर-चार की मौत

एफएनएन, रुड़की : भाजपा की रैली में जा रही बस कि सामने से आ रही कार से टक्कर हो गयी। बताया गया कार सवार लोग शादी की खरीदारी करने जा रहे थे देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है जिसके लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर देहरादून की ओर गए। वही ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश राठौर द्वारा कई ग्रामीणों को बसों में बिठाकर देहरादून ले जाया गया। इन्हीं बसों में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट लोगों को लेकर जा रही है एक बार देहरादून रोड पर मोहंड के पास एक सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई।

बताया गया है कि कार सवार लोग देहरादून के मेहुवाला निवासी थे और शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी मेहुवाला देहरादून,शिल्पी,निशांत और दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से शवों को बाहर निकाला।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments