03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवस्थानम बोर्ड भंग करने को आंदोलन हुआ तेज, तीर्थपुरोहित घेरेंगे कैबिनेट मंत्रियों का आवास

एफएनएन, देहरादून : देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। आज चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत दून में सभी कैबिनेट मंत्रियों के आवास का घेराव करने जा रही है। इसके साथ ही 27 नवंबर को बोर्ड गठन के दो साल पूरे होने पर काला दिवस मनाते हुए सचिवालय का भी कूच किया जाएगा। इसके अलावा एक दिसंबर से चारों धामों के पूजा स्थल के साथ ही देहरादून में क्रमिक अनशन किया जाएगा।

उत्तराखंड में चारधाम देवस्थानम को लेकर लंबे समय से आंदोलन जारी है। तीर्थपुरोहित इसे लगातार भंग करने की मांग करते आ रहे हैं। इस पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज तीर्थपुरोहितों ने ये फैसला लिया है। सोमवार को गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चारधाम तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारी महापंचायत की बैठक हुई। इसमें चारों धामों के तीर्थ पुरोहित महासभा, पंचायतों और मंदिर समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। पत्रकार वार्ता में महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि लंबे समय से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार कार्रवाई के बजाय सिर्फ आश्वासन दे रही है। जिस कारण तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह नौ बजे यमुना कालोनी स्थित सभी कैबिनेट मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img