03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी नौकरी के नाम पर जानिए कैसे कर डाली नर्स से लाखों रुपयों की ठगी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर निजी अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामना सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने खुद को सीएम कार्यालय में कार्यरत बताया और चिकित्सा विभाग में सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। पटेलनगर कोतवाली में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने डीजीपी को शिकायत भेजी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।

सपना राठौर निवासी कारगी बंजारावाला शिवालिक एन्क्लेव ने डीजीपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसने बीएएसी नर्सिंग किया है। वर्तमान में एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। बताया कि जीजा नितिन गुप्ता के माध्यम से जून 2020 में प्रदीप उनियाल से संपर्क हुआ। प्रदीप ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत होने का हवाला देते हुए दावा किया कि वह राजकीय चिकित्सा विभाग में उसकी नौकरी लगवा देगा, जहां 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

सपना ने आरोप लगाया कि प्रदीप ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए और नौकरी नहीं लगवाई। आरोप है कि इसकी शिकायत पटेलनगर थाने में की तो पुलिस केस वापस लेने का दबाव बनाती रही। डीजीपी कार्यालय ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी कार्यालय को कार्रवाई के आदेश दिए। पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदीप उनियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img