03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद, जानें- एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने क्या दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज एसएसपी दलीप सिंह कुंवर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों की मीटिंग ली गई। इसका उद्देश्य आगामी चुनाव में शांति व्यवस्था व बिना किसी रुकावट चुनाव को संपन्न कराना था। एसएससी द्वारा चुनाव में शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने हेतु व उन पर कार्यवाही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

1.आगामी विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए, असलाह जमा होंगे व ऐसे व्यक्तियो का सत्यापन किया जाए, जिनको भी शस्त्र लाइसेंस किसी प्रकार की धमकी देने पर दिया गया।

2. सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र में ऐसे लोग जो आदतन अपराधी, जिनके द्वारा क्षेत्र में अपराध करने की गति बनी रहती है, ऐसे लोगों की गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाए व जिन पर पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है उनका पुनः सत्यापन किया जाएगा।

3.माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंट/एनवीडव्लू तामिली शत प्रतिशत की जाए। वारंटी जिस क्षेत्र में रहता है वहां के ग्राम प्रधान /वार्ड मेंबर से सूचना प्राप्त कर स्पष्ट रिपोर्ट लगाकर माननीय न्यायालय प्रेषित की जाये।

4.107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की जाए,व पाबंद मुचलका भी किया जाए।

5. मुकदमो में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करें व 7 वर्ष से कम सजा जैसे मामलों में 41(क) का नोटिस तामील कराए जाए।

 

7.विगत चुनावी वर्ष में विधानसभा/लोकसभा में पंजीकृत हुए अभियोगो की तुरंत विवेचना कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर उक्त विवेचना को गुण दोष के आधार पर समाप्त करें।

8.माननीय न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट पर सत प्रतिशत कार्यवाही की जाए।

9.ओमेक्स मेट्रोपॉलिस एलाइंस जैसी पॉश कॉलोनियों जैसी जगह जहां पर संदिग्ध लोग आकर रह सकते हैं वहां के प्रबंधको को थाने में बुलाकर मीटिंग ली जाए, वह उनको यह भी बताया जाए कि उनके वहाँ जितने भी किराएदार रह रहे हैं उनका पुलिस सत्यापन किया जाए।

10. क्रिकेट मैच आईपीएल में सट्टा लगाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर लगाए रखी जाए जो पूर्व में भी ऐसे अपराध में संलिप्त रहे हैं, सट्टा लगाते हैं।

11. थानाध्यक्ष रुद्रपुर व ट्रांजिट कैंप अपने क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पीएसी फोर्स के साथ मिलकर वहां रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की कॉम्बिंग की जाए।

12. ऐसे अभियुक्त जो आए दिन क्षेत्र में किसी ने किसी प्रकार की अप्रिय घटना कारित करते रहते हैं वह जिन पर एक से ज्यादा अधिक मुकदमे है ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए और जिन पर पूर्व में भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है ऐसे लोगों का सत्यापन किया जाए।

13. सभी थाना प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें कि वह अपने क्षेत्र में सीएलजी गोष्ठी आयोजित करें।

14.ऐसे अपराधी जो माननीय न्यायालय से पैरोल पर छोड़े गए हैं ऐसे अभियुक्तों का भी सत्यापन किया जाए जिससे ऐसे अपराधियों के द्वारा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना कारित न हो सके।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img