03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पतंजलि विश्वविद्यालय के ‘प्रथम दीक्षान्त समारोह’ में महामहिम राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love
  • विद्यार्थियों को उपाधि व स्वर्ण पदक करेंगे वितरित: आचार्य बालकृष्ण महाराज
  • विश्वविद्यालय प्रबंधन तथा जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में

एफएनएन, हरिद्वार : पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में माननीय श्री रामनाथ कोविंद, महामहिम राष्ट्रपति, भारत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने बताया कि दिनांक 28 नवम्बर 2021 को पतंजलि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें महामहिम विद्यार्थियों को उपाधि व स्वर्ण पदक वितरित करेंगे। देश के प्रथम नागरिक के हाथों उपाधि प्राप्त करने के समाचार से विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है। आचार्य जी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय राज्यपाल लै. जनरल गुरमीत सिंह, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत आदि विशिष्ट गणमान्य भी उपस्थित रहेंगे।

आचार्य जी ने बताया कि दीक्षान्त समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। इस संबंध में बैठक कर विविध कार्य योजनाएँ बनाई गई हैं जिन पर तेजी से कार्य चल रहा है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है और प्रशासन की टीम भी राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुट गई है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img