03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य स्थापना दिवस पर भव्य होगा आयोजन, आपदा राहत व बचाव में लगे लोग होंगे सम्मानित

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : राज्य स्थापना दिवस  को लेकर 10 नवंबर को हल्द्वानीे मे मिनी स्टेडियम में मंडल स्तरीय महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें जहां सेना के बैंड की धुन सुनाई पड़ेगी, वहीं आपदा में बचाव व राहत के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रोजगार मेला भी आयोजित होगा। इसमें सिडकुल की कपंनियां भी रहेंगी। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।

सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त सुशील कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को मंडल स्तरीय राज्य स्थापना महोत्सव को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में जिस विभाग को जाे जिम्मेदारी मिली है। उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाए। हमारा मकसद है कि इस तरह के महोत्सव का लाभ आम आदमी को मिले।

सेना के जवान भी होंगे सम्मानित

पिछले दिनों आई आपदा में सेना के जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस महोत्सव में सेना के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 14 डोगरा रेजिमेंट, एनडीआरएफ, एसडीअारफ शामिल हैं। साथ ही आपदा के समय बचाव व राहत कार्य करने वाले अन्य व्यक्तियों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

रोजगार मेले का भी रहेगा आकर्षण

प्रशासन ने आयोजन स्थल पर रोजगार मेले का भी आयोजन किया है। इसमें सिडकुल की कंपनियों को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही सरकारी विभागों को भी मेले को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

मिनी स्टेडियम रंगारंग कार्यक्रमों का गवाह बनेगा। स्थानीय लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिलेगी। डीएम धीराज गब्र्याल का कहना है कि स्टार नाइट में जहां राज्य की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, वहीं स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।

महिला समूहों के स्टाल भी लगेंगे

10 नवंबर के इस आयोजन में मंडल स्तर के महिला समूहों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसमें परंपरागत उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए प्रशासन ने जिला स्तर पर जिम्मेदारी दी है

 

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img