03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हरीश रावत ने सरकार पर लगाया सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को भी सरकार ऐसा ही करने जा रही है। कहा कि देहरादून में आयोजित हुनर हाट के कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हरीश रावत ने सीधे तौर पर कहा कि राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया और शीतकाल में गैरसैंण सत्र करने जा रही है।

  • भाजपा शासित राज्यों में गवर्नर केंद्र सरकार का भोंपू

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने सैनिक सम्मान यात्रा पर बधाई दी, लेकिन सीधे तौर पर कहा कि उसका भी भाजपाईकरण किया जा रहा है। यहां तक की राज्यपाल को भी उसमें पैदल चलाया जा रहा है। वहीं राज्यपाल पर भी निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में गवर्नर केंद्र सरकार का भोंपू होता है।

हरीश रावत ने साफ तौर पर कहा कि आगामी 29 नवंबर को कांग्रेस गैरसैंण में बड़ी रैली करेगी। उनके अनुसार यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। कहा कि सरकार बताए कि उन्होंने गैरसैंण के विकास के लिए क्या काम किया? सचिवालय निर्माण और आवासीय भवनों के निर्माण का पैसा कहां है? यह भी सरकार बताएं।

  • कितने लोगों ने और किन-किन लोगों ने जमीन खरीदी बताएं

कहा कि हम मुख्यमंत्री से यह भी जानना चाहेंगे कि हमने भराड़ीसैंण को नोटिफाइड एरिया बना दिया था, ताकि राजधानी के रूप में उसको विकसित किया जाए तो बीजेपी सरकार में उसको क्यों डिनोटिफाइड किया। सरकार वह लिस्ट भी दे कि वहां कितने लोगों ने और किन-किन लोगों ने जमीन खरीदी है, उन सब की लिस्ट सार्वजनिक करें।

हरीश रावत ने कहा कि भराड़ीसैंण के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। उनका क्या हुआ? इसको लेकर भी सरकार जवाब दे। कहा कि वह अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पहले गैरसैंण को राजधानी घोषित करेंगे। हालांकि हमारे तमाम नेता कह चुके हैं कि सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को राजधानी बनाएंगे।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img