03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के कटरा मानराय में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे को बचाने आग की लपटों में घुसी मां की जलकर मौत

Spread the love
  • टेंट व्यवसाई के घर भीषण आग से कोहराम, बेटा-बेटी को सकुशल बचाया गया

एफएनएन, बरेली : दिवाली की शाम कटरा मानराय के एक टेंट व्यवसाई के लिए काल बन गई। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से व्यवसाई की पत्नी की जलकर मौत हो गई जबकि पूरा घर और गोदाम आग का गोला बनने से दमकल की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां लपटें बुझाने में जुटी रहीं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कटरा मानराय ( बड़ा बाजार ) में कारोबार करने वाले पंकज अरोडा का गोदाम के ऊपर ही घर है। कल रात करीब 8:30 बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। देखते ही देखते घर और गोदाम आग का गोला बन गया। पंकज उनकी पत्नी अलका और बेटी किसी तरह भागकर बाहर आ गए जबकि बेटा अंदर ही फस गया। पंकज की पत्नी अलका उसके बचाने के लिए आग की लपटों में घुस गई, हालांकि बेटे को तो पड़ोसियों ने छत के सहारे बचा लिया लेकिन अलका अंदर ही फंसा गईं और बाहर न निकल सकीं। उनका कंकाल घर की सीढ़ियों पर मिला। भोर होने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग की लपटों पर काबू पाती रहीं। सुबह तक आग सुलगती रही। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पंकज अरोड़ा हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनका सामाजिक दायरा भी काफी बड़ा है। घटना के बाद नगर के सैकड़ों लोग और व्यापार मंडल पदाधिकारी पहुंच गए और घटना पर अफसोस जताया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img