03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आपदा प्रभावित परिवारों को शासन से मिलेगी हर संभव मदद – चुघ

Spread the love
  • प्रभावित परिवारों को वितरित किए सहायता चेक

एफएनएन, रुद्रपुर : विगत दिनों रुद्रपुर में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी परिवारों को शासन द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। यह बात भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आज ट्रांजिट कैंप के वार्ड 10 राजा कॉलोनी, ठाकुरनगर के आपदा प्रभावित परिवारों को वार्ड पार्षद किरन राठौर के साथ सँयुक्त रूप से शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये आर्थिक सहायता के चेक वितरित करने के दौरान अपने संबोधन में कही। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि वह ऐसे सभी परिवारों के साथ खड़े हैं जिनका भारी जलभराव के दौरान नुकसान हुआ है।

श्री चुघ ने कहा कि प्रभावित परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात कर आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कोई भी प्रभावित परिवार आर्थिक मदद से वंचित ना रहे इसका भी वह पूरा प्रयास करेंगे। श्री चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भी सभी प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने वार्ड पार्षद किरन राठौर से भी कहा कि वह प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करती रहें और उन्हें हर संभव मदद कराने का प्रयास करें। श्री चुघ ने 387 आपदा प्रभावित परिवारों को 3800 रुपये प्रति परिवार आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। उन्होंने परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में प्रदेश सरकार द्वारा और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान बबीता मण्डल, शिवकुमार, कमलेश मंडल, चितरंजन मंडल, दीपिका विश्वास, सपना गोलदार, हरिदास, रानी, कंचन, पूजा सरकार, शफाली, संगीता मंडल, रेखा गंगवार, कल्पना घोष, दीपाली मंडल सहित वार्ड के कई प्रभावित परिवारों के सदस्य मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img