03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाराबंकी में प्रियंका गांधी की घोषणा, किसानों का कर्ज माफ करने के साथ 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के प्रयास में लगी कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश के तीन जिलों से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया। नौ दिनी यह तीनों यात्राएं 27 जिलों में पहुंचेंगी। बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ी घोषणएं भी कीं।

बाराबंकी के तमरसेपुर ग्राम में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी की प्राथमिकता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2022 में हमारी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट आरक्षित कर चुकी है। इसके साथ ही इंटर पास छात्राओ को स्मार्ट फोन तथा स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गेहूं व धान का समर्थन मूल्य 2500-2500 रुपया तथा गन्ना का 400 रुपया प्रति क्विंटल रखा जाएगा। इसके साथ सरकार बनने पर गरीबों को 25-25 हजार रुपए की मदद और सबका बिजली बिल हाफ तथा कोरोना काल का बिल माफ होगा।

प्रियंका गांधी ने इन घोषणाओं के बाद कहा कि हम तो किसानों के हितैषी हैं। यूपी में हाल ही में लखीमपुर खीरी में क्ररता से किसानों को कुचलकर मारा गया है। यह ऐसा हादसा है जिससे पूरे देश को समझ आ रहा है कि यह सरकार किसानों का कैसे भला कर रही है। जिसने किसानों को कुचला उस को पकडऩे में सरकार ने कितनी देरी लगाई, आज तक उसका पिता मोदी जी की सरकार में मंत्री है। यह तो इनके काम की एक मिसाल है।

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान जानते हैं कि वह लोग कितने सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह तो सब जानते हैं कि कांग्रेस ने पहले भी किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए थे। भाजपा के शासन में यूरिया और खाद महंगी हो गई है। बिजली का बिल बढ रहा है। आप कर्ज में डूब रहे हैं इसलिए हमने कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में सरकार 2500 में धान खरीद रही है उसी तरह से हम यहां भी 2500 रुपये में गेंहू और धान खरीदेंगे। हम किसानों को गन्ना का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल देंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं से आग्रह है कि आगे बढि़ए और आगे बढ़कर अपनी लड़ाई लड़ें।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img