03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाढ़ प्रभावित परिवारों को शासन से हर संभव मिलेगी मदद – चुघ

  • प्रभावित परिवारों को किया भोजन वितरित

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा करेंगे। यह बात प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करने के दौरान भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं वरिष्ठ समाज सेवी भारत भूषण चुघ ने कही। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन वितरण अभियान आज भी जारी रखा। उन्होने बाढ से प्रभावित आवासीय कालोनियों ट्रांजिट कैंप के शास्त्रीनगर, ठाकुर नगर, शिवनगर, विवेकनगर,कृष्णा कालौनी,रम्पुरा समेत कई अन्य बस्तियों में प्रभावित परिवारों को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक हजार से भी ज्यादा भोजन के पैकटों का वितरण किया।

श्री चुघ ने कहा कि वर्षा के कारण हुए जलभराव से सैकड़ों परिवारों के घरों में पानी आ जाने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा ऐसे परिवारों की हर संभव मदद करना सभी का परम दायित्व है। श्री चुघ ने कहा कि उनके परिवार के बुजुर्गों ने जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के संस्कार दिए हैं जिसका वह सदैव अनुसरण करते रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देवभूमि में आई प्राकृतिक आपदा से चिंतित हैं और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। स्वयं गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश में आई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और वह प्रधानमंत्री को इसकी रिपोर्ट देंगे। श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी शीघ्र ही आपदा राहत पैकेज की घोषणा करेंगे ताकि सभी प्रभावित परिवारों को अपेक्षित मदद मिल सके। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व में सम्पूर्ण क्षेत्र का स्थलीय दौरा कर चुके हैं। प्रभारी मंत्री भी जिले मे बाढ प्रभावितो से जानकारी ले रहे हैं। सरकार हर बाढ प्रभावित की पूरी मदद करेगी। इस दौरान मंडी समिति चेयरमैन केके दास, जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी आशुतोष पंत, भूपेश खाती, श्रवण कुमार, शम्मी गुप्ता, महेंद्र बैरागी, पवन बैरागी, मंतोष वाला, निरंजन सरकार, तरुण मंडल, मंगल गाईन, राज कोली, बिट्टू कोली, प्रेम पाल गंगवार, पार्षद किरण राठौर , छत्रपाल राठौर, वेद प्रकाश मौर्य, कृष्ण पाल गंगवार, रोबिन विश्वास, भीमसेन शर्मा, आसाराम गंगवार, काशीराम मौर्या ,संजीव राठौर, पप्पू लाल कोली, अजय पाल शर्मा, राम चरण लाल, दीपू रस्तोगी, लीला मौर्या, माया श्रीवास्तव, रोहिताश कश्यप व मदन लाल शर्मा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img