03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : आज से राज्य के कई रूटों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, जानिए कितना होगा किराया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज शुक्रवार से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि उड़ान योजना के तहत हैरिटेज कंपनी की ओर से सहस्त्रधारा से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है।

  • गौचर के लिए सीधी हवाई सेवा का संचालन

वहीं, पवन हंस की ओर से जौलीग्रांट से श्रीनगर और गौचर के लिए सीधी हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा पवन हंस की ओर से दून से हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़, देहरादून-पिथौरागढ़ वाया हल्द्वानी हेली सेवा शुरू की जाएगी।

विभिन्न रूटों पर हेली सेवा का किराया
स्थान                            –    रुपये
देहरादून से हल्द्वानी         –    5683
पंतनगर से पिथौरागढ़       –    4625
देहरादून से पिथौरागढ़      –    7999
जौलीग्रांट से गौचर           –     4625
सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़  –  2500
सहस्त्रधारा से गौचर          –    3000
जौलीग्रांट से श्रीनगर          –    3581

 

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img