03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा सरकार ने रूद्रपुर की जनता को दिया सबसे बड़ा तोहफाः मिगलानी

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद ललित मिगलानी ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में पारित होने को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए इससे रूद्रपुर वासियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा तोहफा बताया है। जारी बयान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक फैसला लेकर अपनी मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। पिछले चालीस वर्षों से मालिकाना हक की आस लगाये बैठे रूद्रपुर के हजारों लोगों के साथ-साथ जिले के हजारों लोगों को न सिर्फ सरकार ने बड़ी राहत दी है बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह संदेश भी दिया है कि भाजपा जो कहती है वह करती है उसी संकल्प के अंतर्गत जनहित के लिए भाजपा सरकार बड़े से बड़ा फैसला लेने में भी पीछे नहीं हटेगी। श्री मिगलानी ने कहा चालीस वर्षों से नजूल भूमि पर निवास कर रहे रूद्रपुर के हजारों परिवार इस समस्या का निराकरण नहीं होने पर निराश और हताश हो चुके थे। कानूनी अड़चन के कारण यह मसला लगातार पेचीदा होता जा रहा था। भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले के निराकरण के लिए मजबूती से पैरवी की लेकिन न्यायालय में विलंब होने के चलते सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इस मसले के स्थाई समाधान का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यादेश लाया जायेगा जिसके बाद मालिकाना हक की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। श्री मिगलानी ने इस बड़ी समस्या का निस्तारण करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों और पिछले कई वर्षों से इस मामले को लगातार उठा रहे जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल मेयर रामपाल सिंह, सहित उन सभी वरिष्ठ नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने मलिन बस्तियों के धरातल से लेकर विधान सभा पटल तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img