Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशगोला विधानसभा में समाज के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

गोला विधानसभा में समाज के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

  • अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थित में गुलरिया गांव में एक मुस्लिम वर्ग की बैठक हुई, जिसमें मोदी जी को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बताते हुए तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : जिले के गुलरिया गांव में मुस्लिम समाज के बीच भाजपा ने अपना गढ़ बनाने की कोशिश की है। यहां हसमत खान के आवास पर हुई बैठक में तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। गोला विधानसभा क्षेत्र के गुलरिया गांव में हसमत खान के आवास पर भाजपा किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई । बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे ।

बैठक में नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हर्षदीप सिंह उर्फ काके ने पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास वाली पार्टी है । मुस्लिम समाज के लोग इसमें सुरक्षित महसूस करें, वही किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गन्ना मूल में बढ़ोतरी अगले 10 दिनों में हो जाएगी मोदी योगी सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। इस मौके पर शादाब खान, वारिस अली, बबलू अंसारी, मेराज खान मौजूद रहे । भाजपा नेताओं ने मुस्लिम वर्ग से आए कार्यकर्ताओं को कमल का गमछा गले में डालकर स्वागत किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments