03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बस टर्मिनल की आड़ में गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं : शिव अरोरा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : बस टर्मिनल की आड़ में अतिक्रमण की परिधि से बाहर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। किसी भी साजिश को पनपने नहीं देंगे। यह बात जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा ने कही। परेशानहाल दुकानदारों के साथ आज शिव अरोरा डीएम रंजना राजगुरु से मिले और उनके सामने पूरा मामला रखा। अरोरा का कहना था कि दुकानदार पिछले 40 साल से यहां व्यवसाय कर रहे हैं और उनकी दुकानें रोडवेज परिसर से बाहर हैं, इसके बावजूद एक साजिश के तहत उन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणदाई संस्था के पास पूरा क्षेत्र उपलब्ध है, ऐसे में वह बस टर्मिनल का कार्य शुरू करें। शिव अरोरा ने यह भी कहा कि वह विकास विरोधी नहीं है लेकिन किसी भी दुकानदार को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। मेयर रामपाल सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे और उन्होंने भी जिलाध्यक्ष की बात का समर्थन किया। अरोरा ने कहा कि 70 व्यवसायियों को नोटिस दिया जाना गलत है। आपको बता दें नगर निगम ने रोडवेज की बाउंड्री के बाहर स्थित दुकानों को 3 दिन के भीतर खाली करने को कहकर नोटिस जारी किए थे। दुकानदार विरोध स्वरूप रोडवेज के पास तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए थे और जबरदस्त नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। आज डीएम से मिलने वालों में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी और विकास शर्मा भी मौजूद थे।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img