03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

परिहार व चुघ ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले रुद्रपुर ब्लॉक क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं को वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार व भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक भारत भूषण चुघ ने सयुंक्त रूप से काशीपुर मार्ग स्थित आनन्दम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। परिहार व चुघ ने कहा कि कोरोना योद्धाओं द्वारा अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य की चिंता किए बिना कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता की और अपनी सरकारी सेवाओं एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर ब्लॉक में आज भी कई स्थानों पर वेक्सिनेशन कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं जहां कोरोना योद्धा वेक्सीन टीकाकरण के कार्य में जी जान से जुटी हुई हैं। परिहार व चुघ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा भी कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिन कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, उनमें ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक आरपी सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वाईएस देयोपा सहित मनी शर्मा, लीला तिवारी, गंगा धामी, कमलेश जोशी,वर्षा पांडे, भूमिका रौतेला,सरिता गड़िया, अंकिता चावला, प्रियंका बठला, संगीता भंडारी, सुनीता कोरंगा, हेमा पाण्डेय,प्रियंका सिंह, ज्योतिका,रानी देयोपा व गौरी रॉय आदि शामिल थे। इस दौरान संदीप वर्मा, राज कोली, बबलू सागर, कुनाल पुजारा, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह व दीपक राणा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img