Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़े में बड़े-बड़ों का संरक्षण, विधायक...

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़े में बड़े-बड़ों का संरक्षण, विधायक आवास पर आज लगेगा शिविर

एफएनएन, रुद्रपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कुछ लोग रुद्रपुर की भोली-भाली जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.। ये लोग कल यानी गुरुवार को एक शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि मुझे विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि ये लोग इस फर्जीवाड़े में मेरे यानि के पी गंगवार के नाम का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मेरा अपने प्यारे शहरवासी से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से चली प्रधानमंत्री आवास योजना की कुछ नियम शर्ते हैं, इसके तहत शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय यानी स्थानीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर से ही ऐसे आवेदन स्वीकार किए जाते हैं, साथ ही आवेदनकर्ता के फॉर्म भरने के बाद बकायदा सर्वे कर पात्रता की पुष्टि की जाती है। ऐसे में मुझे अपने सभी साथियों से कहना है कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों से सचेत रहें और ऐसे जालसाजी के झांसे में कतई न आएं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments