03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्कूल खुलते ही बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, जानिए किन राज्यों में फैला कोरोना

एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जैसे ही धीमा हुआ, कई राज्यों ने में ऑफलाइन पढ़ाई आरंभ करा दी। उत्तराखंड में भी नवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई को आफलाइन शुरू किया गया है। हालांकि निजी और सरकारी स्कूलों में न के बराबर ही विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। पंजाब में तो स्कूल खुलते ही 30 से ज्यादा बच्चे संक्रमित हो गए। इस राज्य में 2 अगस्त को से पहली बार ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने स्कूलों में कोरोना परीक्षण भी शुरू किया है। परीक्षण के दौरान पंजाब में 33 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा ति हमारी सरकार ने एक नई प्रणाली शुरू की है, जिसमें स्कूली छात्रों का भी परीक्षण किया जा रहा है। अब तक 21,200 से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं और 33 छात्रों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई कोविड समीक्षा बैठक में स्कूलों में कोविड जांच कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पंजाब के स्कूलों में रोजाना कम से कम 10,000 आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए। पंजाब के अलावा, पड़ोसी राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में भी पिछले एक सप्ताह में छात्रों के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में भी ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हुई हैं। हरियाणा में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए 16 जुलाई से स्कूलों को खोला गया है। वहीं, पंजाब ने सभी कक्षाओं प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक को 2 अगस्त से फिर से खोलने की अनुमति दी। हिमाचल प्रदेश ने 2 अगस्त से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोला था। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल सरकार ने स्कूलों को एक बार फिर 22 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img