03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन की संस्तुति के लिए मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज बुधवार को दिल्ली दौरे का दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को भी केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सामरिक महत्व को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्रॉडगेज (बीजी) की स्वीकृति के लिये रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन करते हुए केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भी भेंट की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से भेंट में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड की भूमिका और इस विषय से जुड़ी चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान वह कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिले थे। राज्य के विकास से जुड़े जिन प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों ने सहमति दी थी, उनकी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर पैरवी करने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री राज्य के विकास से संबंधित उन योजनाओं की स्वीकृति चाहते हैं जो राज्य की अवस्थापना, कल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़ी हैं।

 

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img