03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज देहरादून जिले में लगेंगे 30 हजार टीके, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभियान का शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड शासन के निर्देश पर आज शनिवार को मेगा टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत देहरादून जिले में 30 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अभियान का आरंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया गया। यह अभियान निरंकारी सत्संग भवन में बने टीकाकरण केन्द्र, त्यागी रोड रेस्ट कैंप में चल रहा है। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस केंद्र पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर लोग टीकाकरण के लिए पहुंच सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को जनपद के प्रत्येक टीकाकरण बूथ पर कम से कम 200 लोगों का टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है।

  • मेगा टीकाकरण अभियान के लिए तैयारी पूरी
    जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में टीकाकरण नहीं किया गया। डॉ. उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार को ही शनिवार के मेगा टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है।
  • बिना सूचना बंद किया टीकाकरण, लोग रहे परेशान
    वहीं बिना किसी पूर्व सूचना के शुक्रवार को टीकाकरण बंद कर दिया गया। सूचना न होने के चलते कई लोग कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जिले में टीकाकरण का महा अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए शुक्रवार को टीकाकरण नहीं हो पाया।

 

 

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img