03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता गुरूद्वारा साहिब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराना और गुरुवाणी को बीच में रुकवाना गलत: बेहड़

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि नानकमत्ता गुरूद्वारा साहिब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराना और गुरुवाणी को बीच में रुकवाना गलत है। मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस महंगाई और किसान से की गई छल फरेब के मुद्दे पर चुनाव में उतरेगी। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगे। उन्हें 26 विधान सभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। बेहड़ आज अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करेगी, जिन्हें मतदान के दिन वोट घरों से निकाल कर बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में किसान का कर्ज माफ करने का वायदा किया था, लेकिन एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। देश के किसान गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। कांग्रेस का किसान आंदोलन को समर्थन जारी रहेगा। बेहड़ ने बताया कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। वे सभी 26 विधान सभा क्षेत्रों में जाकर काम करेंगे और सभी सीटें जिता कर लाएंगे। कहा कि भाजपा ने चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए, लेकिन मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं किया। साथ ही तीन प्रदेश अध्यक्ष बदले। कहा कि कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष बना कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किया है। उन्होंने इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, संदीप चीमा, परिमल राय, सुशील गावा, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img