03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में बढ़ी सख्ती, पुलिस ने हरकी पैड़ी से 14 कांवड़ियों को पकड़कर किया क्वारंटीन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के जिला और पुलिस प्रशासन के दावे खोखले साबित हो गए। सावन के पहले ही दिन हरियाणा के 14 कांवड़िए भगवा वस्त्र धारण किए न केवल हरकी पैड़ी तक पहुंचे, बल्कि सामूहिक रूप से बम बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। पुलिस ने उनको पकड़कर 14 दिनों के लिए प्रेमनगर आश्रम में क्वारंटीन कर दिया है। पुलिस ने कांवड़ियों की वेशभूषा बेचने वाले दो फेरी दुकानदारों पर भी कार्रवाई की है।

इस बार भी कांवड़ मेला स्थगित है। कांवड़ियों के हरिद्वार आने से रोकने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से दावे किए जा रहे हैं। बावजूद इसके कांवड़िए हरकी पैड़ी पहुंच रहे हैं। सावन के पहले दिन रविवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में कांवड़ वेशभूषा पहन बम-बम भोले के नारे लगाने वाले 14 कांवड़ियों को पुलिस ने पकड़ा है।

इनके नाम बृजमोहन यादव, सूरज, अंशुल, अमन, विकास पांडे, भानु सिंह, प्रमोद साहू, ओमवीर, धर्मेश, प्रदीप, सुशील, शैलेश कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर शर्मा निवासी कुंडली सोनीपत हरियाणा हैं। इनके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कांवड़ संबंधित सामग्री बेचने वाले दो फेरी दुकानदार राहुल सैनी थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और तोतीराम सैनी निवासी हरिपुर कलां थाना रायवाला देहरादून के खिलाफ भी कार्रवाई की है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि कांवडियों पर नजर रखी जा रही है। दूसरे प्रदेशों में पुलिस टीमें भेजकर वहां की पुलिस की मदद से लोगों को कांवड़ मेला स्थगित होने की जानकारी दी जा रही है।

 

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img