03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क किनारे गाड़ी छोड़ शराब तस्कर फरार, तीन लाख की अवैध शराब बरामद

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : ट्रांजिट कैम्प में शराब तस्कर अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वहाँ से करीब तीन लाख रूपये की अवैध शराब बरामद की। पिकअप और बरामद शराब को पुलिस ने सीज कर दिया है। गाड़ी मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस शनिवार देर शाम शिवनगर तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। तभी गोलमढ़ैयया की ओर से एक पिकअप संख्या यूके 06 सीबी 3076 हुई आती दिखाई दी। जिस पर चालक ने पुलिस को देख गाड़ी को सड़क के एक किनारे लगा दिया और फरार हो गया।

शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमे से अवैध शराब की देशी मसालेदार पिकनिक मार्का वर्ष 2020-21 की बिक्री हेतु शराब की 46 पेटियां और 17 सफेद कट््टों में भरी देशी पव्वे रखे हुए थे। पुलिस शराब और वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले आई। जहां शराब और गाड़ी को सीज कर दिया। वही पुलिस को जांच में गाड़ी के कागज भी नहीं मिले। पता चला है कि गाड़ी कुछ समय पहले ही मालिक ने किसी को स्टॉप पर बेची थी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि गाड़ी के असली मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। जिनकी गिरफ्तारी के बाद ही शराब की तस्करी का पता चल सकेगा। उन्होने बताया कि 46 पेटियों में 552 देशी शराब की बोतले है। वही 17 सफेद कट्टो में 1632 देवी पव्वे बरामद हुए है। इस दौरान पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल, उ.नि. विजय सिंह, उ.नि. प्रदीप शर्मा, कानि. विपेन्द्र सिंह व लक्ष्मण चन्द आदि थे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img