03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरक पलटे, उत्तराखंड में 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा पर सुर बदले

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  उपभोक्ताओं को हर माह 100 यूनिट बिजली मुफ़्त देने की घोषणा ऊर्जा मंत्री की इन दिनों खूब किरकिरी करा रहा है। ऐसे में मंत्री हरक सिंह रावत के सुर बदलते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में अंदरखाने इस घोषणा का विरोध होने पर ऊर्जा मंत्री ने पूरा मामला ही पलट दिया है। कहा कि मुफ़्त की कोई घोषणा नही की गई,बल्कि इसको लेकर विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है, जिस पर फ़ैसला कैबेनेट बैठक में किया जाना है।

बता दें बीते सप्ताह ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने ऊर्जा भवन में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि उत्तराखंड के करीब 13 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर माह 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा 100 से 200 यूनिट बिजली वालों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

वंही दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे किसी प्रस्ताव से इनकार कर दिया था। सूत्रों के अनुसार हरक सिंह रावत की यह घोषणा केंद्र तक भी पहुंच चुकी है। घोषणा पर केंद्र भी नाराजगी जता रहे है। अब हरक सिंह रावत के भी बोल बदलते नजर आ रहे हैं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img