चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए बाइक का भी बनवाना होगा ट्रिप कार्ड

एफएनएन, देहरादून : अब चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को चारपहिया वाहनों के साथ ही मोटरसाइकिलों का भी ट्रिप कार्ड बनवाना होगा। ट्रिप कार्ड को लेकर परिवहन विभाग की ओर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर सरकार, शासन और परिवहन विभाग की ओर से तैयार की गई वेबसाइट में एनआईसी के विशेषज्ञों द्वारा बदलाव कर ट्रिप कार्ड को भी जोड़ा जा रहा है। परिवहन विभाग के अफसरों का मानना है कि ट्रिप कार्ड के लागू होने से इस बात का पता लगाया जा सकेगा कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर कितने तीर्थयात्री और कितनी गाड़ियां गईं। आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का ब्यौरा जुटाने के साथ ही गाड़ियों का भी ब्योरा जुटाया जाएगा। पूर्व में चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पर सिर्फ चारपहिया वाहनों का ही आंकड़ा जुटाया जा रहा था। अब प्रावधान किया जा रहा है कि मोटरसाइकिलों से जाने वाले तीर्थयात्रियों का भी ऑनलाइन ब्यौरा जुटाया जाए।

ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए देना होगा शुल्क

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराना होगा। फिलहाल ट्रिप कार्ड के लिए 20 रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन अब इसे 50 रुपये किए जाने को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।

बार-बार जाने वाले वाहनों पर भी रखी जाएगी नजर  

संदीप सैनी ने बताया कि तमाम ऐसे ट्रेवल एजेंट हैं जो निजी गाड़ियों से तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा कराते हैं। ऐसा करने से वह तमाम विभागीय प्रक्रिया से बच जाते हैं, लेकिन अब ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं कि ऐसी निजी गाड़ियों को चिह्नित किया जाएगा जो जो बार-बार चारधाम यात्रा पर जाती हैं।

 

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img