03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंतनगर में निकली कांग्रेसियों की पदयात्रा लोगों को बताई सरकार की नाकामियां

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में निकाली जा रही पदयात्रा के क्रम में पंतनगर में पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज पटेल, लवलेश कुमार, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पंतनगर अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गयी। इस दौरान कांग्रेसियों ने लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने और प्रदेश की भाजपा सरकार को सबक सिखाने का आहवान किया। कांग्रेस के झण्डे के साथ पद यात्रा निकालते हुए कांग्रेस नेताओं लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियां भी गिनाई। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पैदा कर प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है। चार साल मे तीन तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सरकार चलाने में नाकाम है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल तथा खाद्य पदार्थाे की बढ़ती कीमतों से आज भाजपा शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कृषि कानूनों को लागू करके सरकार ने देश के अन्नदाताओं के ऊपर अत्याचार तो किया ही साथ ही आम जनता के हकों पर भी कुठाराघात किया है। भाजपा शासन में जिस तरह से देश में घरेलू रसोई गैस व पेट्रोल तथा डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, उससे सभी लोग बुरी तरह त्रस्त हैं। गावा ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। एआईसीसी के कोआर्डिनेटर लवलेश सिंह और मनोज पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार की विदाई का समय अब नजदीक है। भाजपा ने तीन तीन सीएम देकर यह दिखा दिया है कि उसके पास अनुभवी नेताओं का अकाल है। पद यात्रा में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट,प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कामगार बोर्ड सी पी शर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी पंतनगर से डाॅ महेंद्र शर्मा,संतोष कुमार, प्रभाकर जोशी, मनोज सिंह, जगदीश कुमार, जुबैर खान, शंकर प्रसाद, राज पाल, अनूप सिंह, सुजीत कुमार, अताउल्लाह, सुरेन्द्र बाल्मीकि, शमसुद्दीन, पतरस आदि सहित ब्लाॅक एवं नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img