03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब सप्ताह में छह दिन खुलेंगे उत्तराखंड के बाजार, एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू को छह जुलाई तक बढ़ाया जाएगा। धीरे-धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रही प्रदेश सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ और रियायत देने जा रही है। प्रदेश में बाजार शाम सात बजे तक खोलने की तैयारी है। इसके अलावा वीकेंड पर राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों को खोलने का भी निर्णय हो सकता है।

राज्य में कोविड के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश सरकार चरणबद्ध ढंग से अनलॉक की ओर बढ़ रही है। कोरोना के नए डेल्टा स्वरूप के खतरे को देखते हुए सरकार बाहरी राज्यों के लोगों के राज्य में प्रवेश को लेकर कोई ढील देने को तैयार नहीं है। इसलिए कर्फ्यू के दौरान जो बंदिशें बनी हुई हैं, उन्हें जारी रखा जाएगा।

  • शाम सात से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू

उत्तराखंड में अब शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रह सकता है। सप्ताह में पांच दिन दुकानें खुलेंगी और इनके समय को शाम पांच बजे से बढ़ाकर शाम सात बजे तक करने की तैयारी है।

  • शनिवार-रविवार को भी खोले जा सकते हैं प्रमुख पर्यटक स्थल

पर्यटन कारोबार को कोविड कर्फ्यू के प्रभाव से बचाने के लिए राज्य सरकार प्रमुख पर्यटक स्थलों को वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के लिए खोल सकती है। मसूरी, नैनीताल, लैंसडौन, ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम, टिहरी झील समेत अन्य पर्यटक स्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति देने पर विचार होगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img