03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बेहड़ बताएं, किसकी सरकार में जारी हुए मिश्रा परिवार को छह-छह शस्त्र लाइसेंस और किस पार्टी से जुड़ा है पप्पू मिश्रा ?

Spread the love
  • विधायक शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपराधियों को संरक्षण देने वाले ही लगा रहे आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रीतनगर में दो सगे सिख भाइयों की हत्या पर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बेहड़ के सत्ताधारियों पर आरोप का वीडियो ‘ फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क ‘ पर वायरल होने के बाद शुक्ला ने कहा कि बेहड़ पहले यह बताएं की मुख्य आरोपी पप्पू मिश्रा के परिवार को 6-6 शस्त्र लाइसेंस किसकी सरकार ने दिए, इसके साथ ही बेहड़ को यह भी बताना होगा कि पप्पू मिश्रा किस पार्टी में और किस नेता से जुड़ा है। शुक्ला ने कहा कि पहले बेहड़ अपने गिरेहबान में झांकें, तभी आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि पप्पू मिश्रा कांग्रेस में लंबे समय से जुड़ा है और बेहड़ का बेहद करीबी है। कल रुद्रपुर भ्रमण पर आए सांसद अजय भट्ट के सामने भी विधायक शुक्ला ने इस मामले को रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी ही मिश्रा परिवार को संरक्षण दे रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का कहना है कि पुलिस की चमक-दमक और बमक खत्म हो चुकी है, ऐसे में अपराध तो होने ही हैं। उन्होंने यह भी धमकी दी थी कि अगर पुलिस अभियुक्तों को बचाने का काम करेगी तो खामियाजा भी भुगतेगी। आपको बता दें कि तराई सिख संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने भी सरकार के एक मंत्री पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img