03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीड़ित परिवार का दर्द बांटने प्रीत नगर पहुंचे विधायक राजेश शुक्ला

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रीतनगर में मंगलवार को मेढ़ के विवाद में मलसी गांव निवासी सगे भाई गुरकीरत सिंह और गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या के मामले में आज विधायक राजेश शुक्ला ने आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि हत्याकांड के तुरंत बाद से ही पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। कल देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर परिवार को हुई भारी क्षति से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक आर्थिक मदद का निवेदन किया जिस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से परिवारजनों को जल्दी ही अधिक से अधिक आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया।

विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मृतक के परिजनों के साथ वरिष्ठ किसान नेता जसवीर सिंह, आलोक राय, नवजोत सिंह, गज्जन सिंह, लवप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह मौजूद थे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img