Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुख्यमंत्री का घेराव करने जाते कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

मुख्यमंत्री का घेराव करने जाते कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ की अगुवाई में जा रहे थे कांग्रेसी

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं वैक्सीनेशन में मनमानी के खिलाफ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का घेराव करने जाते पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ समेत 50 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद इन सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कांग्रेसियों ने कल मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विरोध का ऐलान कर दिया था। आज पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कांग्रेसी आवास विकास से कलेक्ट्रेट की ओर मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए बढ़े, तो पुलिस ने बीच रास्ते में ही उन्हें रोक लिया और सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Kasturi Vatika

इन सभी को गदरपुर तहसील ले जाया गया और मुख्यमंत्री के जाने के बाद उन्हें रिहा किया गया। गिरफ्तार कांग्रेसियों में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, उधम सिंह नगर सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष बेहड़, महानगर महामंत्री राजीव कामरा, मोनिका ढ़ाली, पार्षद मोहन खेड़ा, मोहन भारद्वाज, सुरेश गौरी, उमा सरकार, प्रीत ग्रोबर, सचिन मुंजाल, नरेश शर्मा आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments