Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरामनगर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रामनगर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे गौरव फर्त्याल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरव फर्त्याल साल 2016 में राजकीय महाविद्यालय रामनगर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने बीती रात करीब 2 बजे अपने घर मे ही फांसी लगाई। पता लगने पर परिजन गौरव को संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से एनएसयूआई कार्यकर्ता स्तब्ध है। बताया जाता है कि गौरव कुछ दिन पहले से परेशान था। एनएसयूआई से उसने चुनाव लड़ा था। दोस्तो में वह काफी मिलनसार व हंसमुख स्वभाव का बताया जा रहा है। आत्मघाती कदम की जानकारी जैसे ही उसके दोस्तों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मिली वे स्तब्ध हो गए। उसके निधन पर कालेज के स्टाफ ने भी शोक जताया है। गौरव अपने घर का इकलौता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments