03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महानगर कांग्रेस ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान जरूरतमन्दो व कोरोना मरीजों के परिजनों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के सप्ताहिक कार्यक्रम को जारी रखते हुए आज जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में पिछले दिनों रक्तदान शिविर व ग्रामीण क्षेत्रों में सेनिटाइजर मास्क व ऑक्सीमीटर आदि का वितरण और ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया। उसी क्रम में आज राशन वितरण किया गया, आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए जारी रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस महामारी में गरीब व जरूरतमंद के साथ खड़ा है और सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंदों को ऑक्सीजन भोजन वितरण व निशुल्क सेनीटाइजर मास्क व ऑक्सीमीटर इत्यादि का वितरण व अस्पतालों में बेड की उपलब्धता आदि का कार्य लगातार कर रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पन्त, महामंत्री राजीव कामरा, सतबीर सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img