03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे आई महानगर कांग्रेस 

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस की ओर से पुराने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि यह मौका राजनीति करने का नहीं, बल्कि कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बटाने का है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में सभी को आगे आकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की प्रशंसा की और कहा कि कांग्रेस आगे भी इस तरह के आयोजन करती रहेगी। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि यूं तो कांग्रेसी लगातार कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, लेकिन आज शिविर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी पार्टी जो निर्देश देगी उसका पालन किया जाएगा । पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा यह कांग्रेस सदैव ऐसे मौकों पर आगे रहती है और इस बार भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रही है। पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने कहा कि वह पीड़ितों की मदद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं और उनकी ओर से हर संभव मदद की जा रही है। पार्षद मोहन खेड़ा ने भी रक्तदान किया और कहा की कोरोनाकाल में वह पीड़ितों के साथ हैं और हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर अनिल शर्मा, मोनिका ढाली, कांग्रेस के महानगर महामंत्री राजीव कमरा आदि मौजूद थे।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img