03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ धाम में जमकर हुई बर्फबारी, मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत

Spread the love

एफएनएन, जोशीमठ: अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है| बदरीनाथ धाम में बर्फ़बारी का नजारा बेहद सुकून देने वाला है| बदरीनाथ धाम में जिस तरह से बर्फ़बारी हो रही मानो प्रकृति भगवान बदरीनाथ का सफ़ेद रंग के फूलों से अभिषेक कर रही है| एक तरफ जहां मैदानी क्षेत्रों में जमकर गर्मी हो रही है| वहीं, बदरीनाथ धाम में ये बर्फ़बारी आंखों को बेहद सुकून दे रही है|

बर्फबारी से बढ़ी ठंड

पूरे बदरीनाथ धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है और बदरीनाथ धाम में नर नारायण, नीलकंठ, सतोपंथ, माणा बसुधारा ,स्वर्गारोहिणी की चोटियां बर्फ से ढक चुकी हैं| बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुलने हैं| मंगलवार शाम से यहां जमकर बर्फ़बारी के हुई, जिसकी वजह से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है| बदरीनाथ धाम, हेमकुण्ड साहिब, फूलों की घाटी, औली ,गोरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फ़बारी का दौर जारी है| निचले क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और ओलविष्टि से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है|

बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं| उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है| वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है| कई पर्वतीय इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान है| साथ ही कहीं-कहीं बिजली भी चमक सकती है|

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img