Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपार्षद मोहन खेड़ा ने लाभार्थियों को दी सहायता

पार्षद मोहन खेड़ा ने लाभार्थियों को दी सहायता

एफएनएन, रुद्रपुर : वार्ड 32 भूरारानी में भारत सरकार की योजना वन नेशन, वन राशन कार्ड के अंतर्गत पीएचएच- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, एसएफवाई-राज्य खाद्य योजना व एए वाई-अंतोदय श्रेणियों में बनकर आए ‘ ई.राशन कार्ड ‘ का क्षेत्रीय पार्षद मोहन खेड़ा द्वारा लाभार्थियों को वितरण किया गया। इस मौक़े पर पार्षद खेड़ा ने कहा कि अगर इस योजना का क्रियान्वयन सही मंशा से किया गया तो हर गरीब को राशन उपलब्ध होगा चाहे कोई कहीं रहता हो पास के राशन डिपो पर जा अपना राशन ले सकता है। भुखमरी कुपोषण जैसी भयावह समस्याओं से निजात मिल सकती है और अगर इस योजना के क्रियान्वयन में कोई चुक हुई तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगें। विभाग की ज़िम्मेदारी होगी सही रूप से क्रियान्वयन करना। ई राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी। कई गरीब परिवार जो आज राशन कार्ड के लिए विभाग के कई कई चक्कर लगा चुके हैं।पर उनके अभीतक राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं।और पलायन कर आये व पूर्व में जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बनपाये थे उन राशन कार्डों को बनाए जाने की प्रक्रिया में भी सुधार कर तेजी लानी होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments