03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुमाऊं विवि की सेमेस्टर व वार्षिक मोड की परीक्षाएं स्थगित

एफएनएन, नैनीताल : कोविड के बढ़ते संक्रमण व डीएसबी परिसर के हॉस्टल के छात्रों और विवि प्रशासनिक भवन के कतिपय कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कुमाऊं विवि ने सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही 22 मई से प्रस्तावित वार्षिक पद्धति की परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। साथ ही सेमेस्टर के छात्रों की सोमवार से अगले सेमेस्टर की तक की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू करने का निर्णय लिया है।

शुक्रवार को विवि प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो एनके जोशी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की ऑनलाइन आपात बैठक हुई। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य, डीन व डायरेक्टर जुड़े। कुलपति ने बताया कि कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डीएसबी केन्फील्ड हॉस्टल के छात्र भी कोविड पॉजिटिव आये हैं। छात्र प्रतिनिधियों ने भी मांग की थी। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए  स्नातक में प्रथम, तृतीय व पंचम तथा स्नातकोत्तर में प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

इसके अलावा 22 मई से प्रस्तावित वार्षिक मोड वाली परीक्षा भी स्थगित की गई है। इस मामले में राज्य सरकार, भारत सरकार व यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार बाद में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो, ऐसे में उनके अगले सेमेस्टर की पढ़ाई सोमवार से ऑनलाइन शुरू होगी। साफ किया कि जो छात्र अगले सेमेस्टर की पढ़ाई कर्रेंगे, वह ऑटो प्रमोट नहीं किये जाएंगे। उन्हें बाद में परीक्षा में शामिल होना होगा। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो एचसीएस बिष्ट, डीएसबी निदेशक प्रो एलएम जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्र आदि उपस्थित थे।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img