Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखराब टेंपो का बिल नहीं चुका पाया तो फांसी पर झूल गया

खराब टेंपो का बिल नहीं चुका पाया तो फांसी पर झूल गया

एफएनएन, रुद्रपुर : जगतपुरा में टेंपो चालक ने गरीबी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। टेंपो खराब पुणे से वह मरम्मत का बिल नहीं चुका पा रहा था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। ट्रांजिट कैंप की जगतपुरा कालोनी निवासी 24 वर्षीय विशाल सागर पुत्र जगदीश टेंपो चलाता था। उसका टेंपो खराब हो गया तो एक तो दिहाड़ी बंद हो गई, दूसरे टेंपो की मरम्मत में 12 हजार से अधिक का बिल आ गया। जिस कारण वह परेशान था। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उसने कल रात में फांसी लगा ली। आज जब विशाल नहीं उठा तो उसके भाई ने दरवाजा तोड़ा तो विशाल फांसी पर लटका हुआ मिला। जिस पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments