03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मंदिर में भीड़ ने शराबी को पीट-पीटकर मार डाला , देखिए वीडियो

Spread the love
  • 3 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

एफएनएन, रुद्रपुर : आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी मैं दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंदिर में चल रहे कीर्तन में शराब का नशा करके पहुंचे युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। संवेदनहीनता की हद ही कहेंगे कि तीन घंटे तक उसका शव सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। बाद में एंबुलेंस 108 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया तो उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस की लापरवाही का नमूना देखिए। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज मृतक के परिजनों से कहते हैं कि मंदिर में धार्मिक आयोजन चल रहा है, इसलिए वह घटना के सीसीटीवी फुटेज नहीं देख सकते। बहरहाल, घटना के 24 घंटे बाद भी माॅब लीचिंग की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी के मंदिर में कीर्तन चल रहा है। कल दोपहर कालोनी का ही जौनी सागर शराब के नशे में मंदिर प्रांगण पहुंच गया। उसकी इस हरकत से नाराज लोगों ने मंदिर परिसर में बुरी तरह पीटा। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे घसीट कर बाहर लाकर भी लात घूंसों से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी लाश तीन घंटे तक सड़क पर पड़ी रही, लेकिन हर कोई शराबी समझ कर आगे बढ़ गया। बाद में किसी ने एंबुलेंस 108 को सूचित किया तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक के शरीर पर चोटें पाई गई हैं।

मृतक की पत्नी सुधारानी ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन पुलिस इन फुटेज को लेने को तैयार नहीं है। अपराधियों को फुटेज डिलीट करने का मौका दिया जा रहा है। अभी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img