03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रद्धा से मनाया गया गुड फ्राइडे का पर्व शहर के विभिन्न गिरजाघरों में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह का किया पूजन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर में प्रभु यीशु के याद में गुड फ्राइडे पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। यहाँ भजन गाये गए और सभी लोग पूजा विधि में भी शामिल हुए। गिरजाघरों में दिव्य प्रसाद सेवन यानि होली कम्यूनियन का आयोजन भी हुआ। इस दौरान शहर के संत एना चर्च, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च व ओल्ड मेथोडिस्ट चर्च के पूजाघरों को पारंपरिक ढंग से सजाया गया।

संत एना चर्च के रेवरेंड फादर अशोक ने बताया कि इसी दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था और उन्होंने शरीर त्याग किया था। भगवान यीशु के कष्ट में खुद को शामिल करने के लिए हर साल गुड फ्राइडे मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन ईशु शरीर त्याग कर परमात्मा में विलीन हो गए थे। मगर क्रिश्चियन धर्मावलम्बी इस दिन को उनकी जिन्दगी का आखिरी दिन नहीं बल्कि प्रारंभिक दिन होने का विश्वास रखते हैं। कभी प्रभु यीशु ने अपने समर्थकों को रोटी एवं द्राक्षा रस प्रदान कर उसका सेवन करने को कहा था।
इसके अलावा गिरजाघरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रभु यीशु की याद में भजन गाए गए। फादर अशोक ने बताया कि शनिवार की शाम को पास्का जागरण यानी विजिल रस्म अदा की जाएगी। इसी दिन मौत पर विजय प्राप्त करने का विश्वास है। रविवार को ईस्टर संडे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रभु ईसा मसीह के मृत शरीर पृथ्वी से गायब हो गई थी और वे परमात्मा से जा मिले थे। यह विश्वास है जिसके चलते कई तरह की रस्म चर्च में अदा की जा रही है।

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img