Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून-मसूरी रोड पर कार पलटी, दो व्‍यक्तियों की मौत; पांच घायल

देहरादून-मसूरी रोड पर कार पलटी, दो व्‍यक्तियों की मौत; पांच घायल

एफएनएन, देहरादून : मसूरी से देहरादून आ रही दिल्ली नंबर की एक कार कोल्हुखेत से पलट गई। कार में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार सुबह पौने सात बजे कंट्रोल रूम में हादसे संबधी सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, एक कार जिसका नंबर डीएल 6 सी आर 8591 है, मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी। कार पानी वाला बैंड पर अनियंत्रित होकर मोड़ पर ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गई। जिसमें मौके पर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। बाकी पांच व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि देहरादून व दिल्ली से आए सभी युवक आपस में दोस्त हैं और मसूरी घूमने गए थे। रात को मसूरी रुकने के बाद सुबह सुबह वापस देहरादून आ रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments