03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

व्यापारियों ने किया राज्य कर विभाग के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

एफएनएन,रुद्रपुर : ज़िला प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपीलीय अधिकारी का रुद्रपुर से हल्द्वानी स्थानान्तरित किये जाने पर आज एडिशनल कमिश्नर का घेराव किया साथ ही आगामी 22 मार्च को राज्यकर कार्यालय मे धरना प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी की अगुवाई मे आज अनेको व्यापारियों ने राज्यकर एडिशनल कमिश्नर बी एस नगन्याल का घेराव किया। रोषित व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल मे व्यापारियों की राज्य सरकार को मदद करनी चहिये थी मगर राज्यकर विभाग ने बिना नोटिस दिए सैकड़ो व्यापारियों की आरसी काटकर मानसिक उत्पीड़न किया है।पूर्व में ज़िले के व्यापारियों को रुद्रपुर मे ही अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपना लेखा जोखा रख कर अपील करने का अवसर मिलता था मगर अब विभाग के उच्चाधिकारियों ने अपीलीय अधिकारी को हल्द्वानी स्थानान्तरित करके ज़िले के हज़ारो व्यापारियों के साथ भद्दा मजाक किया है जिससे न केवल व्यापारियों का धन बल्कि समय भी खराब हो रहा है।उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि विभाग ने 21 मार्च तक अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति रुद्रपुर मे नही की तो 22 मार्च को व्यापारी राज्यकर विभाग के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हँसपाल और महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यकर विभाग को आरसी काटने से पूर्व व्यापारियों को सूचित करने के लिए नोटिस जारी करना होता है मगर विभाग के उच्चअधिकारियों ने नोटिस जारी नही किये जिससे व्यापारियों को जानकारी ही नही मिली।ज़िले के चार हज़ार से ज्यादा व्यापारियों को आरसी काट दी। इससे यह साबित होता है विभाग व्यापारियों के खिलाफ एक तरफा कार्यवाही करके व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर उतारू है जिसे व्यापार मंडल किसी भी दशा मे बर्दाश्त नही करेगा।राज्यकर अधिकारियों की मनमानी का पुरज़ोर विरोध किया जाएगा ।विभाग के खिलाफ व्यापारियों द्वारा आंदोलन ओर तेज़ भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन,नगर महामंत्री हरीश अरोरा,ज़िला मंत्री राजकुमार सीकरी,संदीप राव,पवन गाबा,सतीश कुमार आदि व्यापारी उपस्थित थे

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img