03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : महिला शक्ति के योगदान के बिना सशक्त व मजबूत भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। मां की कोख से देश को आजादी दिलाने वाले ऐसे अनेकों महापुरुषों ने जन्म लिया है जिन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया के मंच पर रोशन किया है। चाहे वह क्षेत्र कलाकारों ,साहित्यकारों, विज्ञान का ,खेल का हो,हर क्षेत्र में महापुरुषों ने अपना लोहा मनवाया है ।महिला शक्ति भी अपनी अमिट छाप छोड़ने में सफल रहा है ।समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है ।विधायक राजकुमार ठुकराल काशीपुर मार्ग पर आनंदम गार्डन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उधम सिंह नगर के सहयोग से वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि देश की आजादी में मातृशक्ति की कुर्बानियों को भी कभी नहीं भुलाया जा सकता।राज्य स्थापना आंदोलन में कई वीर नारियों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दीं वहीं आंदोलन में मातृशक्ति के योगदान को राज्य वासी कभी नहीं भुला पाएंगे। श्री ठुकराल ने कहा कि कई महिलाएं लंबे संघर्ष के पश्चात आज विभिन्न वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के रूप में समाज की सेवा कर रही हैं इसके लिए मन में दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। उन्होंने कहा आज समाज में बेटियों के जन्म लेने पर परिवार में खुशियां मनाई जाती हैं। अपना उदाहरण देते हुए ठुकराल ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए तथा महिलाओं के शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए ठुकराल ने कहा कि उन्होंने कहा कि माताओं को भावी पीढ़ी तैयार करने में अपने अहम भूमिका निभानी चाहिए।वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि विश्व मे भारत ही ऐसा देश है जिसके साथ माता जोड़कर जयघोष किया जाता है।उन्होंने कहा कि महिलायें घर में बच्चों की पहली पाठशाला होती है उन्होंने कहा आपने ज्ञान का महिलायें हमेशा सदुपयोग करें।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि समाज के विकास की पहचान महिलाओं की दशा से महिलाओं की दशा से स्पष्ट हो जाती है महिलाएं इस समाज से कोई अपेक्षा ना करें अपना मुकाम हासिल करने के लिए महिलाओं को खुद संघर्ष करना होगा उन्होंने कहा शिक्षित महिला ही परिवार का बेहतर मार्गदर्शन कर सकती है।उन्होंने कहा कि मातृदिवस को महज परम्परा के रूप में न मनाकर हमेशा मातृशक्ति का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें घर से ही महिलाओं का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ समाज के कार्यों में भी महिलाएं आगे आएं।सफाई पर प्रमुखता से ध्यान देकर दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी बचाओ अभियान जन सहयोग से ही पूरा हो सकेगा।उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही ने कहा कि महिला दिवस एक दिन नहीं वरन हर दिन मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कार्य का अपना महत्व होता है इसलिए अच्छी सोच के साथ कार्य करने की जरूरत है। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने कहा कि समाज में कार्य के साथ परिवार को भी समय अवश्य दें। आज कई महिलाएं विभिन्न विभागीय अधिकारियों के पदों पर कार्य के समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। समाज को सही दिशा देने में महिलाओं का योगदान रहा है। मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व महिलाएं स्वतंत्र रूप से सोच नहीं पाती थीं और भय के माहौल में जीने पर मजबूर होती थी। बदलती परिस्थितियों के साथ आज महिलाओं के रहन सहन में काफी बदलाव आया है।समाज को महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता को बदलना होगा। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करे।जिला चिकित्सालय की डॉक्टर अंशुल टण्डन ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर सर्वप्रथम ध्यान देना चाहिए क्योंकि यदि महिलाएं स्वस्थ होगी तभी वह परिवार व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकती हैं।यूनिटी लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल केएस राठौर ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उच्च सदन में महिला आरक्षण विधेयक लंबित होने पर चिंता व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर की कविता बड़ोला ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान देश में सर्वोपरि है। आज मातृशक्ति जिस प्रकार से देश के सर्वागीण विकास में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रही है निश्चित रूप से मातृशक्ति सशक्त नारी के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर मातृशक्ति को सम्मान दिया गया है।।संचालन लीला परिहार ने किया। अंत मे उपस्थित सभी मातृशक्ति को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मुखर्जी चौक शाखा के पंकज व बख्शीश सिंह द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आई महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान निर्मला, पूजा वर्मा,सुनीता सहनी,मंदीप वर्मा,बाल विकास परियोजना अधिकारी रमा रावत,जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह,प्रोन्नति विश्वास, पार्षद बबलू सागर,पूर्व बीडीसी सदस्य पारस चुघ,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कपिल कालड़ा, गुरूपाल सिंह, तरुण चुघ,अजय सिंह, विजय भान सिंह, नीलकंठ राणा, प्रियांशु, परमिंदर सिंह, डॉ. रजनीश बत्रा,सुधा शर्मा,खष्टी आर्या, प्रीति,मोहिनी बिष्ट,कुसुम लता,सुनीता,प्रभा गोस्वामी, गीता आर्या,बीना भंडारी,शोभा जनोटी,कविता, साधना राणा , प्रभा पांडे आदि थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img