03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अपराधों पर कसें नकेल वरना होगी कार्रवाई -एसएसपी

एफएनएन,रुद्रपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी आज पुलिस लाइन में क्राइम बैठक ले रहे थे । जिसमें जनपद के तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनी । एसएसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण किया जाए और अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और ऐसे तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जाए। उन्होंने कहा कि जिले की समस्त चौकियों और थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी जाए और उसका तत्काल समाधान किया जाए। जो फरियादी मुकदमा दर्ज कराना चाहता है उसकी आवश्यक जांच कर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाऐ। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह अपने कर्तव्य और ड्यूटी का ईमानदारी से पालन करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी क्राइम ममता बोरा, एसपी मिथिलेश कुमार, सीओ अमित कुमार सहित जनपद भर के तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img