Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडताजमहल में स्थिति सामान्य, नहीं मिला कोई बम, अज्ञात व्यक्ति ने दी...

ताजमहल में स्थिति सामान्य, नहीं मिला कोई बम, अज्ञात व्यक्ति ने दी थी विस्फोटक रखने की सूचना

एफएनएन, आगरा : यूपी पुलिस की हेल्पलाइन 112 नंबर पर ये फोन कॉल आई थी| पुलिस ने कॉल ट्रेस कर लिया है| ये फिरोजबाद से आई थी| हालांकि, फोन कॉल करने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है| उत्तरप्रदेश के आगरा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल में अब स्थिति सामान्य हो गई है| अब दोबारा पर्यटकों की एंट्री शुरू हो चुकी है| इससे पहले आज (गुरुवार, 4 मार्च) ताजमहल को अचानक बंद कर दिया गया था| ताजमहल के अंदर विस्फोटक रखने की सूचना पुलिस को मिली थी| इसके बाद सीआईएसएफ और यूपी पुलिस के जवानों ने ताजमहल में मौजूद पर्यटकों को आनन-फानन में बाहर निकाला और फौरन ताजमहल के दोनों दरवाजों को बंद कर दिया| किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर वहां विस्फोटक रखने की सूचना दी थी| फिलहाल पुलिस फोन कॉल की जांच कर रही है| विश्व धरोहर में विस्फोटक की सचूना से वहां हड़कंप मच गया था| आगरा जोन के आईजी ए सतीश गणेश ने बताया है कि वहां कोई बम नहीं मिला| अधिकारी के मुताबिक, पूरे ताजमहल परिसर को चेक कर लिया गया है और इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है| बम की सूचना पर सभी पर्यटकों को बाहर निकाला जा चुका था| आगरा के एसपी (प्रोटोकॉल) शिव राम यादव ने  बताया, “हमें नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें यह कहते हुए फोन किया था कि सैन्य भर्तियों में विसंगतियां हैं और उसे भर्ती नहीं किया गया है| उसी ने बताया कि ताजमहल परिसर में एक बम रखा गया है जो जल्द ही फटने वाला है|” यादव ने बताया कि ताजमहल के आसपास भी सुरक्षा जांच की जा रही है| यूपी पुलिस की हेल्पलाइन 112 नंबर पर ये फोन कॉल आई थी| पुलिस ने कॉल ट्रेस कर लिया है| ये फिरोजबाद से आई थी| हालांकि, फोन कॉल करने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments