03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दारू पार्टी में निपट गए वन निगम के 5 कर्मचारी

  • वीडियो वायरल होने के बाद अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, पांचों निलंबित

एफएनएन, रुद्रपुर : नैनीताल के वन निगम कार्यालय में दारू पार्टी करते पांचों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद निगम अध्यक्ष ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। आपको बता दें कि वन निगम कार्यालय में पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थी। आए दिन होने वाली दारू पार्टी को लेकर कार्यालय में कार्यरत एक महिला ने ही कर्मचारियों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामला वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार तक भी पहुंचा। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पांचो कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश देने के साथ ही निगम के अफसरों को भी हिदायत दी कि आगे से इस तरह की शिकायतें आने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Rudrapur RTO कार्यालय के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, STF ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 75 RC और 7 DL बरामद

एफएनएन , देहरादून/रुद्रपुर : उत्तराखंड में सरकारी कार्यालयों के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img