Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडट्रक की टक्कर से रेस्टोरेंट कर्मी की मौत

ट्रक की टक्कर से रेस्टोरेंट कर्मी की मौत

 एफ़एनएन, बहेड़ी : रेस्टोरेंट पर काम करने वाले एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बहेड़ी पुराने रोडवेज के पास गुप्ता रेस्टोरेंट पर काम करने वाले अल्मोड़ा निवासी अनीराम जो वर्तमान में लोधीपुर में रहता था, रात्रि 11:00 बजे रेस्टोरेंट्स से अपने घर वापस जा रहा था। घर के पास किच्छा की तरफ से आते एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को बहेड़ी के अस्पताल की मोर्चरी में रात में रखवा दिया। सुबह परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तव शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मृतक की पत्नी खाष्टि देवी ने बहेड़ी के प्रभारी निरीक्षक को दी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments